{"_id":"6a208bf810124caec0017ddf","slug":"salary-of-41-officers-and-employees-withheld-clarification-sought-within-two-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159215-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 41 अफसरों-कर्मचारियों का बाधित किया वेतन, दो दिन में मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 41 अफसरों-कर्मचारियों का बाधित किया वेतन, दो दिन में मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 04 Jun 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार पूर्वाह्न 10:25 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 41 अधिकारी और कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।
इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार चौधरी और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा लगातार 1 जून से 3 जून तक अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, डूडा, जिला विकास कार्यालय, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला कार्यक्रम कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कई कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
कई विभागाध्यक्ष भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इनमें जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, परियोजना अधिकारी नेडा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि शामिल हैं।