{"_id":"5f3298738ebc3e4143256ad8","slug":"sajid-rashidi-siddharthnagar-news-gkp3613824145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ बयान देने वाले साजिद रशीदी के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ बयान देने वाले साजिद रशीदी के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं साजिद रशीदी
शोहरतगढ़ क्षेत्र के अधिवक्ता नागेंद्र ने की ऑनलाइन शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास के एक दिन बाद ही ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीद का राममंदिर को तोड़कर वहां मस्जिद बनाने संबंधी बयान आया। इसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज करने के लिए शोहरतगढ़ क्षेत्र के एक अधिवक्ता ने डीजीपी, डीएम और एसपी को ऑनलाइन तहरीर दी है। फिलहाल अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
डीजीपी, डीएम और एसपी को अलग-अलग ऑनलाइन शिकायती पत्र में अधिवक्ता नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने लिखा है कि आल इंडिया इमाम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीद ने सोशल मीडिया में राममंदिर के संबंध में विवादित बयान जारी किया है। ऐसे बयान से स्वयं के साथ पूरा परिवार काफी आहत है। उनका बयान सौहार्द बनाए रखने पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला जैसा है। नागेंद्र ने बताया कि एसीजेएम सिद्धार्थनगर के यहां भी वाद दाखिल किया गया है। मुकदमा दर्ज न होने की दिशा में सर्वोच्च न्यायालय के शरण में जाने को बाध्य होंगे। शोहरतगढ़ के प्रभारी थानाध्यक्ष रामदरश आर्य ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मिलने के बाद जांच प्रक्रिया पूरी कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।