फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rupesh defeated Kalu of Delhi, became the winner

Siddharthnagar News: रुपेश ने दिल्ली के कालू को किया चित, बने विजेता

Mon, 12 Feb 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rupesh defeated Kalu of Delhi, became the winner
सिद्धार्थनगर। नगर से सटे सनई में आयोजित दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में रविवार को ऑलओवर चैलेंज कुश्ती में फाइनल मुकाबला जिले के रूपेश पांडेय के नाम रहा। फ्री स्टाइल कुश्ती में रूपेश ने दिल्ली के कालू पहलवान को चित करके सिद्धार्थनगर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


पहला मुकाबला बाबा लाडी और पंजाब के चारडजीत सिंह के बीच हुआ है। कुश्ती का समय 15 मिनट था। बाबा ने पहले चरडजीत सिंह को कई बार पटक कर छाकाया। घड़ी की सूई आठवें मिनट पर पहुंची कि आसमान दिखा दिया और विजयी हो गए। बाबा की कुश्ती को देखकर दर्शकों की तालियों रुक नहीं रहीं थी। जय बजरंगबली का जयघोष होता रहा।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला रिजवान गनी जम्मू के जावेद के बीच हुआ। कुश्ती का टाईम 10 मिनट निर्धारित किया गया। सातवें मिनट में रिजवान ने जावेद को कालाजंग दांव से चित कर दिया। तीसरा मुकाबला महिला ज्योति ने शिवांगी के बीच हुआ। इसमें समय निर्धारित नहीं किया गया था। करीब पांच मिनट चले मुकाबले में ज्योति ने शिवांगी को चित कर दिया। चौथा मुकाबला कमलेश यादव सनई और रविंद्र गोरखपुर के बीच हुआ। पांच मिनट के इस कुश्ती में कमलेश ने धोबिया पछाड़ दांव आजमाते हुए रविंद्र को चित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइलन मुकाबले में दिल्ली के कालू ने आलओवर चैलेंज कर दिया। चैलेंज स्वीकार करते हुए जिले के रूपेश पांडेय पहलवान ने हाथ मिलाया। कुश्ती फ्री स्टाइल और समय निर्धारित नहीं था। देखते ही देखते लगभग चार मिनट में रूपेश कालू को चित करके सिद्धार्थनगर विजेता बना। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल, और विशिष्ठ अतिथि सपा नेता उग्रसेन सिंह, समाजसवी राकेश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, कार्यक्रम के आयोजक अंकित दूबे, आशीष पांडेय, शिवांश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed