{"_id":"669eeaeae5a9573032049654","slug":"rotten-potatoes-came-to-be-distributed-among-flood-victimspeople-protested-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-121256-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो ग्राम प्रधान व एक क्षेत्र सदस्य निर्विरोध, दो सीटों पर चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो ग्राम प्रधान व एक क्षेत्र सदस्य निर्विरोध, दो सीटों पर चुनाव
Tue, 23 Jul 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
पथरा। विकास खंड मिठवल में रिक्त चार ग्राम प्रधान पद पर उप चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन हुआ। दो ग्राम पंचायत में से एक एक लोगों ने ही नामांकन किया, जबकि दो ग्राम पंचायतों में छह अगस्त को उपचुनाव होगा। वहीं एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी सिर्फ एक ने ही पर्चा दाखिल किया। इस तरह जहां सिर्फ एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है वहां निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत करही, लौकियां, छितौना, सिसई खुर्द के ग्राम प्रधानो की पूर्व में मृत्यु हो जाने से ग्राम प्रधान पद रिक्त हो गये थे। उप चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल होना था। जिससे ग्राम पंचायत सिंसई खुर्द के शत्रुजीत बहादुर का एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। छितौना में मनीष कुमार ने अकेले ही नामांकन पत्र दाखिल किया। जिससे दोनों ग्राम पंचायतों में चुनाव नहीं होगा। इसलिए यहां प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय है।
ग्राम पंचायत लौकियां में तीन लोगों ने और ग्राम पंचायत करही में दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जहां छह अगस्त को उप चुनाव होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य कम्हरिया बुजुर्ग में रिक्त चल रही सीट पर बेचन प्रसाद ने अकेले ही नामांकन पत्र दाखिल किया। जिससे उनका भी निर्विरोध होना तय है। चुनाव अधिकारी मुज्जमील जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जहां एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। वहां चुनाव नहीं होगा। जहां एक से अधिक नामांकन हुए है वहां छह अगस्त को उप चुनाव होंगा।
विज्ञापन
विभिन्न पदों के जमा हुए नामांकन पत्र
ब्लाॅक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान, बीडीसी व सदस्यों की मृत्यु के उपरांत रिक्त हुए सीटों पर सोमवार को ब्लॉक सभागार में आरओ के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया गया। ब्लाॅक सभागार में आरओ प्रकाश बहादुर गौतम के मौजूदगी में प्रधान पद चकमझारी के इसरार, हकीकुललाह, कांशीराम, फूलचंद यादव, श्याम सुंदर, अब्दुल रहीम, राजकुमार पाल, मनोज कुमार पाल, औराताल बीडीसी के लिए जहीर अहमद, अब्दुल हन्नान और सदस्य पद के लिए भी नामांकन किया है। आरओ ने बताया कि 22 जुलाई को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र जमा हुआ है। फार्म की जांच 23 जुलाई को 10 से 4 बजे तक होगी। 24 जुलाई को 10 से तीन बजे तक नाम वापसी और उसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। वोटिंग छह अगस्त को 7 से 5 बजे तक व आठ अगस्त को मतगणना होगी।