फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rong intimate to made Examination centre

परीक्षा केंद्र बनने के लिए विद्यालयों ने दी गलत जानकारी

Thu, 09 Dec 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rong intimate to made Examination centre
परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए विद्यालयों ने दी गलत जानकारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में आवेदन करने वाले केंद्रों की जांच में गई गड़बड़ी सामने आ रही है। तहसील स्तर पर गठित टीम विद्यालय की जांच करके रिपोर्ट बना रही है। सबसे अधिक समस्या दूरी के लिए दिए गए जीओ लोकेशन की आ रही है। इसके अलावा भी कई गड़बड़ी मिल रही है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया जाएगा।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2022 में होने वाले बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बार केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। इसमें बोर्ड की पोर्टल पर निर्धारित मानक के अनुसार ऑनलाइन आवेदन में जानकारी देनी था। शिक्षा विभाग से मिले के आंकड़ों को मुताबिक 201 विद्यालयों की ओर से आवेदन किया गया है। इसमें राजकीय के अलावा सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय से आवेदन आया है। तहसील स्तर पर गठित की गई टीम की रिपोर्ट के बाद केंद्र बनेंगे। टीम की ओर से विद्यालयों की स्थलीय जांच की जा रही है। टीम से जुड़े लोगों के मुताबिक आवेदन और स्थलीय सत्यापन में कई भिन्नता मिल रही है। वह रिपोर्ट बनाई जा रही है। सबसे ज्यादा गड़बड़ी जीओ लोकेशन की है। इसमें दूरी कुछ और दिया गया है और मौके पर कुछ और है। ऐसे में केंद्र के निर्धारण में समस्या होगी। क्यों दूरी गलत दर्शाने की वजह कोई मानक के विपरीत दूर हो जाएगी तो किसी कम हो जाएगी। फिलहान टीम की रिपोर्ट में तय होगा की कौन केंद्र बनने के मानक पर खरा उतरा है और कौन नहीं। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि टीम स्थलीय जांच कर रही है। वह रिपोर्ट बनाकर देगी। इसके बाद केंद्र बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed