{"_id":"664660a7dfda2e07220a9b72","slug":"rojgar-mela-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117586-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोजगार मेले में 25 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोजगार मेले में 25 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
Fri, 17 May 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज के कैंपस में युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में एक्सिस बैंक के सहायक प्रबंधक पद के लिए एनआईआईटी गुड़गांव के कंपनी ने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें स्नातक तृतीय वर्ष एवं परास्नातक एमए प्रथम वर्ष के 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्राचार्य प्रोफेसर अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने से युवाओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उक्त पद के चयन के लिए नियम एवं प्रक्रिया की पूरी जानकारी एनआईआईटी के अशोक शुक्ला व शिवम तिवारी ने छात्र-छात्राओं को दी। इस दौरान प्रो भारत भूषण द्विवेदी, डॉ. अजय धर द्विवेदी, शुभम मिश्रा, डॉ. रजनी सिंह, डॉ रेखा सिंह, अजीत पटेल, पूजा श्रीवास्तव उपस्थित रही।