फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   roadways hire increased

मंहगाई की मार : भारी वाहनों के टोल टैक्स में वृद्धि

Fri, 07 Jun 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
roadways hire increased
फोटो-
विज्ञापन


- वाहन स्वामियों ने टोल प्लाजा पर की यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। महंगे डीजल-पेट्रोल की मार झेल रहे वाहन स्वामियों को तीन जून से बढ़े टोल टैक्स की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर लगने वाले टैक्स को बढ़ा दिया है। जिसके चलते एनएच 730 पर भी वाहनों का आवागमन महंगा हो गया। हालांकि कार, बस, हल्के वाहनों के टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन भारी व्यावसायिक वाहनों से बढ़े हुए नए दर से टैक्स लिया जा रहा है।
एनएच-730 पर बढ़नी-शोहरतगढ़ के बीच गोल्हौरा के पास टोल प्लाजा है। प्राधिकरण ने तीन जून से नई दरें लागू की हैं, इसमें कार का टैक्स नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन व्यावसायिक वाहनों पर मंहगाई की मार जरूर पड़ी है। रोजाना टोल प्लाजा से करीब 700 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

वाहन चालकों के मुताबिक हर साल टोल टैक्स तो बढ़ाया जाता है लेकिन सुविधा के नाम पर टोल प्लाजा पर कुछ नहीं है। टोल प्लाजा पर रूट पेट्रोलिंग वाहन और क्रेन कभी नहीं नजर नहीं आया। शौचालय का उपयोग कभी भी यात्री नहीं कर पाते। एनएच 730 के मैनेजर अनुराग यादव ने बताया कि बढ़ी दरें तीन जून से लागू कर दी गई हैं। नई दर के हिसाब से अब टोल प्लाजा पर टैक्स लिया जा रहा है। कार के टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----


वाहन पुरानी दर नई दर


कार 30 रुपये कोई वृद्धि नहीं


व्यावसायिक 50 रुपये कोई वृद्धि नहीं
बस 105 रुपये कोई वृद्धि नहीं



व्यावसायिक 160 रुपये 165 रुपये
------

बड़े वाहनों की दर



थ्री एक्सेल 110 रुपये 115 रुपये

व्यावसायिक वाहनों की दर



सात एक्सेल या बड़े व्यावसायिक वाहन 195 रुपये 200 रुपये

--------

बोले लोग



हर साल टोल टैक्स तो बढ़ाया जाता है लेकिन सुविधा के नाम पर टोल प्लाजा पर कुछ नहीं है। एंबुलेंस तो है लेकिन उसका टोल-फ्री नंबर पता न होने से दुर्घटना के वक्त लोग उसका लाभ नहीं उठा पाते।

- मयंक शुक्ल, पूर्व प्रधान, औदही कला

----
टोल प्लाजा पर रूट पेट्रोलिंग वाहन और क्रेन कभी दिखाई नहीं दिया। शौचालय का उपयोग कभी भी यात्री नहीं कर पाते। गौहनिया के बाद सड़क जर्जर है, फिर भी टोल टैक्स बढ़ाना सही नहीं है।

- अजय वरुण, वाहन चालक
-----------
एनएच-28 पर भी आवगमन मंहगा

तिलौली। बांसी-बस्ती मार्ग (एनएच-28) पर बेलगड़ा के पास मौजूद टोल प्लाजा पर भी वाहन स्वामियों से नई दरों से टैक्स लिया जा रहा है। कार, बस, छोटे वाहनों के टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन भारी व व्यावसायिक वाहनों की दरों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed