{"_id":"6648fa6d5907956da90803e4","slug":"roadways-conducted-survey-of-many-routes-including-tulsiapur-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117722-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तुलसियापुर सहित कई रूटों का रोडवेज ने कराया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तुलसियापुर सहित कई रूटों का रोडवेज ने कराया सर्वे
Sun, 19 May 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
- बस चलाई जाने की बनी है सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम की सुस्ती से बंद रूटों पर बस का संचालन नहीं हो पा रहा है। रूट सर्वे होने के बाद भी तीन रूटों पर बस सेवा शुरू नहीं हुई। यात्रियों को अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें परेशानी भी झेलनी पड़ रही है, अगर बस का संचालन शुरू हो जाए तो यात्रियों का सहूलियत मिले।
सिद्धार्थनगर डिपो से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित विभिन्न रूटों पर 48 बसों का संचालन होता है। लेकिन कई लोकल रूट पर बस का संचालन न होने के कारण यात्रियों को कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। लोगों की समस्या और उठती हुई मांग को देखते हुए बंद रूटों पर बस के संचालन के लिए लगभग दो माह पहले सर्वे हुआ था। सर्वे में छोटे बस संचालन की जरुरत सामने आई थी। लेकिन दो माह बाद भी लोटन, शाहरपुर- सिंगारजोत और बेलौहा मार्ग पर बस सेवा शुरू नहीं हुआ है। खेसरहा निवासी रमेश और आकाश ने कहा कि रोडवेज की बस जरूरी है। बहुत पहले बस चलती थी, लेकिन बंद कर दिया गया। पूछे जाने पर पता चला कि घाटा दिखाकर बंद किया गया है। कई बार मांग के बाद बस सेवा शुरू नहीं हुई।अगर शुरू हो जाती तो यात्रा आसान हो जाता।
इस संबंध में एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो वीके गंगवार ने कहा कि रुट सर्वे हुआ है। संचालन को लेकर कागजी प्रक्रिया चल रही है।