फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   roadways bus for biskohar to kaisarbag

Siddharthnagar News: बिस्कोहर से बलरामपुर होकर कैसरबाग के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Mon, 16 Oct 2023 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
roadways bus for biskohar to kaisarbag
बिस्कोहर कस्बे के लोग उठाते रहे हैं बस चलाने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों की मांग पर बिस्कोहर से कैसरबाग वाया बलरामपुर-गोंडा बस सेवा शुरू कर दी है। इससे नगर पंचायत बिस्कोहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
बिस्कोहर निवासी प्रदीप कसौधन, आशुतोष गुप्ता, शीष चौधरी, तुलसीराम गौतम, विक्की मोदनवाल, मनोज कौशल, कमर आलम, संग्रामपुर निवासी शहजाद अहमद, फूलपुर निवासी पवन भोजवाल, विद्यासागर गुप्ता आदि ने कहा कि बिस्कोहर से बलरामपुर होकर लखनऊ के लिए पिछले साल 2022 में जनरथ बस सेवा शुरू की गई थी। वह दस महीना चलने के बाद उतरौला होकर लखनऊ जाने लगी थी।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए परिवहन निगम ने एक और बस बढ़ा दी जो बलरामपुर होकर लखनऊ जाने लगी है। इससे बलरामपुर होकर जाने-आने के लिए आसानी हो गई है। इसमें कम किराया के साथ दूरी व समय की बचत भी हो गई है। कहा कि इससे पहले हम लोगों को बिस्कोहर से लखनऊ जाना होता था तो निजी बस का सहारा लेना पड़ता था। इसपर अधिक किराया व दूरी के साथ समय भी ज्यादा लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक सतीश नारायन शुक्ल ने बताया कि यह बस बिस्कोहर से रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे चलकर 11 बजे अवध डिपो व दोपहर बारह बजे कैसरबाग पहुंचेगी और वापसी में कैसरबाग से दोपहर दो बजे चलकर रात नौ बजे बिस्कोहर पहुंचेगी। यह बस बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, अवध बस स्टेशन होकर कैसरबाग पहुंचेगी। परिचालक पवन कुमार पटेल ने बताया कि यात्रियों को 206 किलोमीटर की दूरी के लिए 286 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed