फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   roads in bad condition

Siddharthnagar News: कई जगह बूथों तक पहुंचने के लिए पैदल चले मतदान कर्मी

Sat, 25 May 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
roads in bad condition
फोटो-
विज्ञापन


-सड़क दुरुस्त न होने से पांच मीटर दूर उतरना पड़ा
-कुछ जगहों पर पानी व बिजली की समस्या भी दिखी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए लगी पोलिंग पार्टियां इटवा तहसील क्षेत्र में बने बूथों पर शुक्रवार को पहुंची। पोलिंग पार्टियों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। कुछ केंद्रों पर पार्टियों को बूथ से करीब पांच सौ से छह सौ मीटर दूर ही बसों ने उतार दिया गया। प्राथमिक विद्यालय लालपुर बूथ संख्या 10 में बनाए गए मतदान केंद्र में शौचालय में साफ सफाई सही रूप से नही पाई गई, यहां पर कर्मचारियों के लिए टेंट से बिस्तर मंगाया गया था। बूथ संख्या 31 कंपोजिट विद्यालय भरौली कैथोलिया में मतदान केंद्र के अंदर एक ही पंखा लगा हुआ था। कर्मचारियों ने बताया कि कमरे के में केवल एक ही पंखा होने से भीषण गर्मी में परेशानी हो रही है। बूथ संख्या 34 व 35 सिकौथा गांव आई पोलिंग पार्टी को सड़क न सही होने की वजह से, बस से छह सौ मीटर पहले उतार दिया गया। गर्मी में पोलिंग पार्टी अपना सामान लेकर छह सौ मीटर पैदल चल कर मतदान केंद्र पहुंचे। यहां पर बने बूथ संख्या 35 के कमरे का फर्श भी उखाड़ा था। नगर पंचायत बिस्कोहर के कोहड़ौरा कंपोजिट विद्यालय में बनाए गए मॉडल मतदान केंद्र पर शाम पांच बजे तक साज-सज्जा हो रही थी और यहां बिजली , पानी व रहने की व्यवस्था सही पाई गई। घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बूथ संख्या 369 कंपोजिट विद्यालय बदुरगहना जाने वाली सड़क दुरुस्त ना होने से पोलिंग पार्टी को खेत के रास्ते पैदल चलकर बूथ तक पहुंचना पड़ा। पोलिंग स्टेशन के शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं पाई गई । कंपोजिट विद्यालय घोसियारी पर बने बूथ संख्या 366 पर लगे नल से पानी नहीं आ रहा और लो बोल्टेज की समस्या भी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed