फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   road work not start

Siddharthnagar News: सड़क के धूल से घुट रहा दम, गड्ढे दे रहे कमर में दर्द

Thu, 24 Nov 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
road work not start
नौगढ़-सोंहास मार्ग पर बने गड्ढो से होकर गुरज रहे ग्रामीण। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सड़क के धूल से घुट रहा दम, गड्ढे दे रहे कमर में दर्द
विज्ञापन

- नौगढ़ से सोहांस होते हुए लोटन को जोड़ने वाली 20 किलोमीटर सड़क गड्ढे में तब्दील
- सात साल से बदहाल सड़क का टेंडर हुआ, निर्माण के लिए गिट्टी डालकर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय से सोहांस होते हुए लोटन को जोड़ने वाली 20 किलोमीटर सड़क सात साल से बदाहल है। सड़क जगह-जगह गड्ढे को रूप ले चुकी हैं।
इस मार्ग पर प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोगों को आवागमन होता है। सड़क के किनारे बसे लोगों का कहना है कि मार्ग से उठने वाली धूल से दम घुटने के साथ ही कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, सड़क के गड्ढे कमर में दर्द दे रहे हैं।
नौगढ़ से सोहांस होते हुए लोटन जाने वाली सड़क की लंबाई 20 किलोमीटर है। यह मार्ग बॉर्डर क्षेत्र के लोटन के साथ महराजगंज जनपद जाने के लिए आसान है। 20 हजार लोगों का इस मार्ग से आना-जाना होता है।
विज्ञापन

लगभग सात साल से यह सड़क जर्जर है। इस पर चलना लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है। तमाम विरोध के बाद कुछ माह पूर्व सड़क का टेंडर भी हो गया। लगभग 46 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होना है। लेकिन कहीं- कहीं गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है। लोग गड्ढों के बीच से होकर यात्रा करने को विवश हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढायुक्त सड़क से कमर की पतली हड्डी में आ जाती है मोच
हड्डी रोग विशेषज्ञडॉ. विमल द्विवेदी का कहना है कि गड्डा युक्त सड़क पर चलने पर सबसे अधिक कमर में परेशानी होती है। कमर की पतली हड्डी में मोच आ जाती है। इससे हमेशा दर्द बनता रहा है। वहीं, हड्डी के खिसने या इधर-उधर होने से रीढ़ की हड्डी के बीच नस भी दबने की संभावना रहती है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीबी चौधरी का कहना है कि धूल सबसे अधिक फेफड़े पर असर डालता है। इससे सांस लेने में दिक्कत हो जाती है, अगर नियमित धूल के बीच चल रहें है तो दमा के साथ ही टीवी और फेफड़े के अन्य संक्रमण की संभावना रहती है।
सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, रफ्तार थोड़ी धीमी है। निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण में तेजी लाई जाएगी।
- वीके गुप्ता, अधीसाशी अभियंता, पीडब्ल्यूडी सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed