फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road will be constructed in the area with an investment of Rs 7.35 crore.

Siddharthnagar News: 7.35 करोड़ से क्षेत्र में होगा सड़क का निर्माण

Mon, 06 Apr 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Road will be constructed in the area with an investment of Rs 7.35 crore.
- पांच सड़कें और एक बरात घर की मिली सौगात, शासन ने दी स्वीकृति
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शासन के निर्देश पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 7.35 करोड़ की लागत से सड़कों की सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, पेंटिंग कार्य व एक विवाह घर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। विधायक विनय वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा में विकास कार्य की प्रगति के लिए पांच सड़कें व एक बरात घर की सौगात मिली है। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र में और सड़कों की मरम्मत और नई सड़के बनवाने की सौगात शासन मिलने वाली है।

कहा कि शोहरतगढ़ व बढ़नी में यात्रियों की सुविधाओं के लिए बस स्टैंड व अग्नि शमन केंद्र का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। विनय वर्मा ने कहा कि पिछले माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत और विवाह घर आदि के निर्माण के लिए एक मांगपत्र दिया गया था। विकास को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पांच सड़कों और एक भवन के निर्माण के लिए 7.35 करोड़ की धनराशि स्वीकृति प्रदान की और धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। इसमें इटवा क्षेत्र में रसूलपुर से सेमरा मोड़ तक, बढ़नी में झिगड़ा से प्राथमिक विद्यालय झिगहा तक, बढ़नी एसएसबी कैंप से सेमरहवा नौडीह तक इंटरलॉकिंग, शोहरतगढ़ में भदाव चिल्हिया मार्ग से जेके स्कूल तक इंटरलाकिंग, ग्राम पंचायत औरहवा में बारात घर, नौगढ़ क्षेत्र में सरौता नहर से काली माता मंदिर तक सड़क लेपन, रक्सा में रमाकांत सिंह के घर से बुकनिया तक सीसी निर्माण, पिपरपतिया से लक्ष्मीनगर तक सड़क लेपन, जोगिया के करौता मार्ग से कौशल प्रजापति के घर तक सीसी सड़क निर्माण, सरौता पोखरा से दुसरी बुजुर्ग होते हुए कोड़रा मार्ग तक लेपन का कार्य होना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed