फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road turns into a pothole

Siddharthnagar News: सड़क गड्ढे में तब्दील, चलना मुश्किल

Mon, 25 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Road turns into a pothole
खेसरहा क्षेत्र के मरवटिया चौराहे पर कीचड़ में फांसी पिकअप। संवाद
सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र में स्थित सेमरा-मुस्तहकम से बेलौहा मार्ग के निर्माण का टेंडर होने के डेढ़ वर्ष बाद भी अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। गड्ढा युक्त इस सड़क पर चलना दूभर हो गया है। समय बितने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नही हुआ है। जबकि पढ़ने जाने वाली छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बांसी धानी मार्ग के सेमरा-मुस्तहकम से बेलौहा बाजार तक 8.5 किमी सड़क वर्षों से खराब पड़ी हुई है। इस सड़क पर झुड़िया, टिकुइया, मरवटिया बाजार, कसिहरा, छपवा एवं पचमोहनी गांव के सामने बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। अब यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में चयनित हो कर डेढ़ वर्ष पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन अभी तक कार्यदाई संस्था सड़क निर्माण संबंधी कोई भी कार्य नहीं करा रही है। जबकि विभाग के तरफ से लगे बोर्ड के अनुसार पांच मई को ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed