{"_id":"6887c3ec762e08ae8b0adce4","slug":"road-is-dilapidated-traffic-is-difficult-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141862-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पिपरी मोड़ से मेहनौली नहर तक जाने वाले एक किलोमीटर मार्ग की गिट्टियां उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है।
क्षेत्र के पिपरी मोड़ से मेहनौली नहर तक जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण जिला पंचायत विभाग की तरफ से करीब तीन वर्ष पूर्व किया गया था। एक वर्ष के बाद से इसकी गिट्टियां उखड़ने लगीं। मार्ग के द्वारा चार पहिया एवं दो पहिया वाहन से राहगीरों का आवागमन होता है। इस मार्ग को सही कराने के लिए लोग कई बार कह चुके हैं, अभी तक इसे सही नहीं किया गया। क्षेत्र के प्रदीप कुमार पांडेय, रामधनी, हृदय साहनी, प्रधान प्रतिनिधि रामू साहनी, विनोद कुमार उपाध्याय, देवनारायण पांडेय आदि लोगों ने इसको बनवाने की मांग की है। जिससे यहां के लोगों को इस मार्ग के द्वारा आने-जाने में सुविधा मिल सके।
-- -
सड़क जर्जर, राहगीरों को परेशानी
बढ़नी। ब्लॉक क्षेत्र में मुजहना से एनएच-730 को जोड़ने वाली दो किमी सड़क गड्ढों में तब्दील है। राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है। उसे ठीक कराने के लिए ग्रामवासियों ने कई बार शिकायत की तथा जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई, लेकिन सड़क ठीक नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव के सुरेंद्र, सनाउल्लाह, प्रेमचंद, गंगाराम आदि ने इस सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग प्रशासन से किया है। संवाद