{"_id":"666355f0ac29cb6358051804","slug":"road-in-bad-condition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118707-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क जर्जर,आवागमन मेें परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क जर्जर,आवागमन मेें परेशानी
Sat, 08 Jun 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। सड़क हनुमानगढ़ी से मंगल बाजार को जोड़ने वाली नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। राहगीरों को इससे परेशानी उठानी पड़ रही है। बड़े-बड़े गड्ढें दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इस सड़क की मरम्मत किए जाने और चौड़ीकरण करने की मांग की है।
यह सड़क हनुमानगढ़ी से नगर पालिका कार्यालय, माघ मेला मैदान होते हुए डॉक्टर आब्दी चौराहे तक जाती है। इस सड़क पर काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। अकबरनगर वार्ड निवासी तारिक रिजवानुल्लाह, हैदर, गिरीश, पप्पू आदि का कहना है कि यह सड़क कई जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है और इसपर चलने में काफी दिक्कत हो रही है। इन लोगों ने नगर पालिका के जिम्मेदारों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका के ईओ मुकेश कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मती कराई जाएगी।