{"_id":"652ad442dea9a363aa089787","slug":"road-cut-by-canal-water-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-6422-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाणगंगा नहर के बहाव से सड़क टूटी, आवागमन अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाणगंगा नहर के बहाव से सड़क टूटी, आवागमन अवरुद्ध
Sat, 14 Oct 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
शोहरतगढ़ क्षेत्र के पकड़ी-जगरगढि़या मार्ग पर हुआ कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी-जगरगढि़या मार्ग पर पड़रिया गांव के पास बाणगंगा नहर के बहाव से सड़क टूट गई। मार्ग पर कटान होने की वजह से यातायात प्रभावित हो गया है। वहीं, सिंचाई विभाग की टीम सड़क की मरम्मत में जुटी है। ताकि आसपास के लोगों का आवागमन शुरू हो सके।
जानकारी के अनुसार, नहर में पानी का बहाव तेज होने की वजह से पड़रिया गांव के पास सड़क लभगग पूरी तरह से कट गई है। इसके चलते छोटे-बड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन थम गया। बड़ी मुश्किल से पैदल यात्री किसी तरह से सड़क को पार कर पा रहे हैं।
सिंचाई विभाग ने सड़क पर कटान हुई जगह पर मिट्टी डालकर मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। स्थानीय निवासी बनारसी साहनी, नंदन लाल, सेवक, दयादास, अनिल कुमार, चिनगुद साहनी, स्वामीनाथ आदि ने सड़क को जल्द ठीक कराने की मांग की है।