{"_id":"68852a9dd747923c600b1ff9","slug":"ro-aro-exam-will-be-held-today-at-17-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141775-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज 17 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज 17 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उप्र लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा को संपन्न करवाने के लिए जिले में 17 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में 7464 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
सकुशल, निष्पक्ष और नकल विहीन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी पत्र के अनुसार रविवार को प्रारंभिक परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली व करौंदा मसिना, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार, श्री सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़, राजकीय डिग्री कॉलेज पचमोहनी, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़, किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार, दीनबंधु इंटर कॉलेज, शहर स्थित सरला इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती की गई है। आयोग की ओर से पर्यवेक्षक भी भेजा गया है।