फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Reward will be given for giving information about the death of a pregnant woman

Siddharthnagar News: गर्भवती महिला की मृत्यु की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

Fri, 21 Mar 2025 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Reward will be given for giving information about the death of a pregnant woman
-मातृ मृत्यु दर की सही जानकारी के लिए 104 टोल फ्री नंबर होगा सहायक
विज्ञापन

-सही जानकारी नहीं मिल पाने से मृत्यु दर में नहीं हो रही कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्भवतियों की मृत्यु दर में कमी लाने और सही आंकड़े की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग ने 104 टोल फ्री नंबर सक्रिय किया है। इस पर कॉल करके गर्भवती महिला व डिलीवरी के 42 दिन के अंदर मौत होने वाली महिलाओं की जानकारी देने पर संबंधित व्यक्ति को एक हजार रुपये इनाम दिए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों व निजी अस्पताल पर किसी कारण बस व लापरवाही से गर्भवती महिलाओं की मौत हाे जाती है, लेकिन इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पाती है, जिससे महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होता है, जबकि सरकारी आंकड़ों में महिला की मौत की जानकारी भी नहीं रहती है। इससे मातृ मृत्यु दर में कमी नहीं हो रही है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर 104 टोल फ्री नंबर को सक्रिय किया है।
विज्ञापन

इससे जिले के किसी भी क्षेत्र में गर्भवती व डिलीवरी के 42 दिन के अंदर किसी प्रसूता की मौत होती है, उसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग को दे सकता है। इसकी जानकारी देने पर संबंधित व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक हजार रुपया दिया जाएगा। इस जानकारी से मौत का कारण स्पष्ट होने के साथ ही मातृ मृत्यु दर में कमी भी लाई जाएगी। यह राशि मातृ मृत्यु के सत्यापन के बाद ही प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
टोल फ्री नंबर 104 का लाभ सभी को उठाना चाहिए। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी से लेकर शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गई है। मातृ एवं शिशु मृत्यु की सही जानकारी इससे जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में सहयोग करता है। इसलिए आमजनों से अपील है कि वह 104 टोल फ्री नंबर का उपयोग जरूर करें।
-डॉ. रजत कुमार चौरसिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed