फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Review of school development and administrative work

Siddharthnagar News: विद्यालय के विकास और प्रशासनिक कार्यों की हुई समीक्षा

Wed, 08 Jul 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Review of school development and administrative work
शाहपुर। डुमरियागंज बीआरसी परिसर में मंगलवार को प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें बीईओ शिक्षकों से सभी विभागीय कार्य समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा समय से कार्य पूरा न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीईओ संतोष कुमार शुक्ला ने कहा यह समीक्षा बैठक विद्यालय के गुणवत्ता विकास और प्रशासनिक कार्य को लेकर की गई। नवीन नामांकन प्रक्रिया गतिमान है, सभी शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में 20 बच्चों का नामांकन कार्य पूरा करें साथ ही बच्चों की उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान दें। बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना में जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह सभी लोग आवेदन कार्य पूर्ण करें, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक डायरी प्रतिदिन पूरा करें और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्य समय से पूरा करें। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि यू डाइस प्लस का कार्य पूर्ण किया जाना, अवशेष छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनवाना, समर्थ एप पर कार्य पूर्ण करना, नवभारत साक्षरता अभियान में निरीक्षण का सर्वे कार्य पूर्ण करना और ड्रॉप बॉक्स को अपडेट करने के साथ इंपोर्ट करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह, एआरपी रामदयाल, शेषराम यादव, दीपक, इश्तियाक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed