फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Health camp held at 'Siddharth Utsav'; students provided with diagnostic facilities

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ उत्सव में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को मिलीं जांच की सुविधाएं

Sat, 24 Oct 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Health camp held at 'Siddharth Utsav'; students provided with diagnostic facilities
- दंत, नेत्र, बीएमआई और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई, प्रश्नोत्तरी व खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आयोजित सिद्धार्थ उत्सव-2026 में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर के साथ शैक्षणिक और खेलकूद संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर में विद्यार्थियों और अन्य लोगों के दंत, नेत्र, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), पैथोलॉजी और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए गए। इसके साथ फार्मेसी सेवाओं से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की गईं।
स्वास्थ्य शिविर में दंत परीक्षण डॉ. आशीष प्रताप मल की देखरेख में और नेत्र परीक्षण डॉ. पीपी चौधरी के नेतृत्व में कराया गया। बीएमआई परीक्षण डॉ. सन और डॉ. विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। पैथोलॉजी संबंधी जांच पवन कुमार मिश्रा की देखरेख में कराई गई।
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां डॉ. मयंक, डॉ. हरेंद्र शर्मा और डॉ. मुन्नू खान की देखरेख में संचालित हुईं। वहीं, फार्मेसी संबंधी सेवाएं डॉ. प्रिंस त्रिपाठी तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुईं। पूरे शिविर का मार्गदर्शन डॉ. द्विवेदी और डॉ. ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। उत्सव में स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संयोजन प्रो. लक्ष्मण सिंह और डॉ. मुन्नू खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने का प्रयास किया गया।

प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान
सिद्धार्थ उत्सव के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. आशीष श्रीवास्तव और डॉ. किरण गुप्ता ने किया। वहीं, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन के जरिये विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी रोचक और दृश्यात्मक तरीके से दी गई। इसका संयोजन प्रो. जितेंद्र कुमार और डॉ. दिनेश प्रसाद ने किया। खेलकूद से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इनका संयोजन डॉ. जय सिंह यादव और डॉ. विनीता रावत ने किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद और सामूहिक सहभागिता का अवसर मिला।

विभिन्न गतिविधियों के संचालन में रहा समन्वय
उत्सव के विभिन्न प्रदर्शनी स्थलों और गतिविधियों के प्रबंधन में डॉ. रविकांत शुक्ला, डॉ. विमल चंद वर्मा और डॉ. हृदयकांत पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समन्वय से विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया गया। कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव, उत्सव की संयोजक प्रो. नीता यादव और अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. प्रकृति राय सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, रचनात्मकता और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचानने तथा उन्हें निखारने का अवसर देते हैं। सिद्धार्थ उत्सव का समापन रविवार, 25 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed