फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Anganwadi workers play a crucial role in the health of children and women

Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य में अहम भूमिका

Sun, 25 Oct 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Anganwadi workers play a crucial role in the health of children and women
बढ़नी के ग्राम औदही कलां स्थित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं स
- विधायक ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को किया सम्मानित, गर्भवतियों की कराई गोदभराई
विज्ञापन

तुलसियापुर। गनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर गर्भवती और धात्री महिलाओं की देखभाल तक उनकी जिम्मेदारियां अहम हैं। वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
यह बातें बतौर मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहीं। वह बढ़नी विकासखंड के औदही कलां स्थित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गर्भवतियों की गोदभराई भी कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती है। उनके योगदान की सराहना और सम्मान करना समाज का दायित्व है। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के प्रति आभार जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, सीडीपीओ रविंद्र यादव, कठेला मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता, योगेंद्र तिवारी, शिवपाल सिंह, दलसिंगार दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed