{"_id":"60bbac678ebc3e865a238bb6","slug":"resources-will-increase-in-health-centers-siddharthnagar-news-gkp397021781","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे की सभी स्वास्थ्य केंद्रों की बदलेगी सूरत, संसाधन भी बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे की सभी स्वास्थ्य केंद्रों की बदलेगी सूरत, संसाधन भी बढ़ेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ेंगे संसाधन
ब्लैक फंगस की दवा उपलब्धता के लिए सरकार गंभीर
सुविधायुक्त होंगे सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के तीसरी लहर को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ वेलनेस सेंटरों की सूरत बदलने की कवायद अंतिम चरण में है। मानव संसाधन से लगायत, दवाइयों और उपकरणों की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को शहर के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जून माह में लक्ष्य एक करोड़ लोगों को टीका-कवर से आच्छादित करना है, जबकि टीकाकरण अभियान को जुलाई माह में इसे दो से तीन गुना तक विस्तार देने की योजना है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के समुचित इलाज के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। इसके इलाज में उपयोगी माने जा रहे एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन की आपूर्ति कराई जा रही है। विशेषज्ञों ने दो और दवाओं का भी विकल्प दिया है, इनकी उपलब्धता यथाशीघ्र सुनिश्चित कराई जाएगी। बताया कि सभी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड के पीआईसीयू और 50 बेड का एनआईसीयू भी तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी स्तर पर भी मिनी पीकू स्थापित किए जा रहे हैं।