{"_id":"69d1600bce3650c0680d50d6","slug":"resolve-land-related-disputes-on-the-spot-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156067-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भूमि से संबंधित विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भूमि से संबंधित विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर करें
Sun, 05 Apr 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसील इटवा में शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा, पूर्ति समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई।
जिलाधिकारी ने पिछली समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की आख्या का अवलोकन करते हुए आवश्यक मामलों में जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि से संबंधित विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर निरीक्षण कर किया जाए।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों की उपस्थिति में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। कानूनगो व लेखपालों को भूमि संपत्ति व विवाद रजिस्टर बनाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल व कानूनगो को मौके पर निरीक्षण के बाद ही आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व के 13, पुलिस के पांच, विकास के दो, तीन बिजली संबंधी और चकबंदी, पूर्ति और समाज कल्याण के एक-एक प्रकरण शामिल रहे। इनमें से राजस्व के चार और समाज कल्याण के एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को तीन दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।