{"_id":"678e8933e25b81a838080bdf","slug":"resolve-complaints-in-a-timely-manner-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-131051-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिकायतों का समय से करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिकायतों का समय से करें निस्तारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में सोमवार को नौगढ़ तहसील में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान राजस्व विभाग के 57 व 20 प्रार्थनापत्र अन्य विभागों से आए। इसमें से राजस्व विभाग के आठ शिकायतों का मौके पर निदान कराया गया। अन्य मामलों की टीम बनाकर मौके का जांच कराकर तीन दिनों के भीतर शत प्रतिशत निदान कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना लें। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीपीआरओ पवन कुमार, महिपाल सिंह, तन्मय, सीएमओ डाॅ. जीवन लाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प