फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   reshuffle in tehsil and police station days

तहसील और थाना दिवसों के आयोजन में हुआ फेरबदल

Tue, 13 Jul 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
reshuffle in tehsil and police station days
तहसील और थाना दिवसों में फेरबदल
विज्ञापन

माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को तहसील दिवस
अब थाना दिवस द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जन समस्याओं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आयोजित होने वाले तहसील दिवस और थाना दिवस के लिए पहले से लागू व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। मंगलवार की जगह प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को तहसील दिवस और माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस आयोजित होगा।

आमजन की समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्रों के समयबद्ध निस्तारण के लिए तहसील दिवस और थाना दिवस का आयोजन किया जाता है। पूर्व में लागू व्यवस्था के तहत माह के प्रत्येक प्रथम और तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस और प्रथम और तृतीय शनिवार को थाना दिवस का आयोजन हो रहा था। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर तहसील दिवस प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन होगा, जबकि माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस आयोजित होंगे। तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण पांच दिवस के भीतर करना अनिवार्य होगा। तहसीलों के लिए अपर जिलाधिकारी और थानों के लिए अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी नोडल बनाए जाएंगे। जन महत्व के इन कार्यक्रमों के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक जवाबदेह होंगे। अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता ने बताया कि नई व्यवस्था के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है, पर अभी लिखित रूप से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने के बाद अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed