Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Instructions issued to withhold salaries of absent officials

Siddharthnagar News: गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Fri, 27 Nov 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Instructions issued to withhold salaries of absent officials
सिद्धार्थनगर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा बैठक बीच में छोड़कर दूसरे कमरे में चले गए। उन्होंने बढ़नी की घटना में नामजद लोगों की बैठक में मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

लोहिया कलाभवन में सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के 37 विभागों की 102 से अधिक केंद्रीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसी दौरान विधायक विनय वर्मा बैठक से उठकर दूसरे कमरे में चले गए। उन्होंने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक को बुलाकर कहा कि बढ़नी की घटना में नामजद लोग भी दिशा की बैठक में मौजूद हैं। ऐसे लोगों की मौजूदगी पर उन्होंने सवाल उठाए। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी सतर्क रहे और सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान विधायक के आसपास मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने अधिकारियों से कहा कि जिले में स्वीकृत सड़क और अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण संबंधित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाए। विद्युत विभाग को नए मजरों और टोलों में विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में जर्जर बिजली तार बदलने और ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने तेतरी-सोहांस-लोटन मार्ग के खराब हिस्सों की मरम्मत का मुद्दा उठाया। वहीं, एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत काला नमक चावल का उत्पादन बढ़ाने और बेहतर ब्रांडिंग व पैकेजिंग पर जोर दिया गया।
बैठक में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे। अंत में सीडीओ बलराम सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

एसएसआर और जनगणना-2027 में सहयोग की अपील
जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में मतदाता प्रतिशत कम है। ऐसे में पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाने में सहयोग करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों से स्वयं स्वगणना करने और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा।


गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सांसद जगदंबिका पाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी को गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा के तहत सृजित मानव दिवस सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed