{"_id":"6967e26eb0b0874e3d059398","slug":"resentful-over-not-getting-reservation-coach-in-special-train-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-151718-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्पेशल ट्रेन में आरक्षण कोच न लगने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्पेशल ट्रेन में आरक्षण कोच न लगने पर नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। कुंभ माघ मेला संगम में स्नान को जाने के लिए बढ़नी से प्रयागराज मेला स्पेशल ट्रेन में आरक्षण कोच न होने से यात्रियों ने नाराजगी जताई है। जबकि इससे पूर्व एक माघ मेला स्पेशल ट्रेन चलने वाली थी। उसकी समय सारिणी भी जारी हो गई थी, उस ट्रेन में आरक्षण कोच की सुविधा थी।
बढ़नी से प्रयागराज जा रही दैनिक माघ मेला स्पेशल ट्रेन में आरक्षण कोच न होने से यात्रियों में निराशा है। शिक्षक संघ अध्यक्ष रामविलास यादव, राम प्रताप सिंह, बैजनाथ चौरसिया, रज्जू शुक्ला, व्यापार संगठन अध्यक्ष आनंद कसौधन, नीलू रूंगटा, जितेन्द्र वर्मा सहित बहुत से यात्रियों ने कहा कि संगम नगरी प्रयागराज यहां से काफी दूर है। रोडवेज बस की सुविधा न होने से यहां के यात्री वहां नहीं जा पा रहे हैं।
रेल प्रशासन भी स्पेशल ट्रेन में आरक्षण कोच निरस्त कर यात्रियों के साथ मजाक कर रहा है। रेल प्रशासन ने 13 जनवरी से बढ़नी से प्रयागराज 05107/05108 दैनिक पैसेंजर ट्रेन चला रही है। इसके चलने से यात्रियों में खुशी हुई कि संगम स्नान के लिए सफर आसान व सुरक्षित होगा। निराशा तब हुई जब यह पता चला कि 5107/05108 स्पेशल पैसेंजर में आरक्षण कोच नहीं है सभी कोच जनरल है।
विज्ञापन
यात्रियों ने कहा कि रेल प्रशासन अगर एक्सप्रेस ट्रेन चला दे तो काफी संख्या में श्रद्धालु संगम नगरी में डुबकी लगा सकते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने यात्रियों की समस्याओं को सांसद जगदंबिका पाल से मुलाकात कर समस्या निदान के लिए आग्रह करते हुए कहा कि इतनी लंबी दूरी का सफर पैसेंजर ट्रेन व बिना आरक्षण कोच के संभव नहीं है। रेल प्रशासन यात्रियों का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शोहरतगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया है। बढ़नी से प्रयागराज तक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए रेल महाप्रबंधक से वार्ता की है।ब