फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   republic day celebrated

सर्वत्र लहराया तिरंगा, स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों की धूम

Mon, 27 Jan 2020 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
republic day celebrated
पुलिस लाइन में मंत्री को सलामी देते आरक्षी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सर्वत्र लहराया तिरंगा, स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के कार्यक्रम की हुई सराहना, उत्कृष्ट करने वालों को मिला सम्मान
प्रभातफेरी, दलित बस्तियों में सफाई अभियान, तिरंगा पद यात्रा भी निकाली गई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में सर्वत्र तिरंगा लहराया। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विविध कार्यक्रमों में संविधान के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। खेलकूद समेत वाद-विवाद प्रतियोतिगाएं भी हुईं।
71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ध्वजारोहण किया। एडीएम सीताराम गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार की मौजूदगी रही। पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह रहे। उन्होंने समस्त पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय संकल्प दिलाया। विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, शोहरतगढ़ अमर सिंह चौधरी, डीएम दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल की उपस्थिति रही। विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरस्कार सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, द्वितीय पुरस्कार स्टेपस डांस क्लासेज व तृतीय पुरस्कार आख्या तिवारी को दिया गया। जनपद न्यायालय पर जिला जज प्रेम नाथ, विकास भवन पर सीडीओ पुलकित गर्ग, सीएमओ कार्यालय पर डॉ. सीमा राय, जिला अस्पताल पर सीएमएस डॉ. रोचिष्मती पांडेय, सदर तहसील में एसडीएम उमेश चन्द्र निगम, भाजपा कार्यालय पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, लालजी त्रिपाठी, विजयकांत चतुर्वेदी, महेश चन्द्र वर्मा की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। बीएसए कार्यालय पर डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, जिविनि कार्यालय पर अवधेश नारायण मौर्या, कृषि भवन पर एलबी यादव, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। जिला अस्पताल में बृजेश चौबे ने 28वीं बार रक्तदान किया। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली, करौंदा मसिना, सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना के कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. हरि प्रताप सिंह, रजिस्ट्रार पंकज मिश्रा समेत शैलेश श्रीवास्तव, प्रिया आर्या की मौजूदगी रही। अहमद पब्लिक स्कूल खजुरिया में भी ध्वजारोहण किया। केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य सदानंद सिंह यादव ने झंडारोहण किया। नेशनल पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल नौगढ़ में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एजाजुल खान समेत प्रधान प्रतिनिधि शब्बीर अहमद, बीडीसी विनोद, प्रबंधक अतहर कमाल की उपस्थिति रही। मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक नैय्यर कमाल, डॉ. एमएस अब्बासी, सरोस अहमद, इरायवर कमाल, मो. आसिफ, शराफत हुसेन आदि मौजूद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। प्रबंधक मुक्ति नारायण पांडेय, एसपी अग्रवाल, कमल पाल, अमित उपाध्याय, हरीश चंद्र अग्रहरी, श्याम लाल यादव, विवेक गोस्वामी, देव कुमार सिंह सहित, किशोरी लाल जायसवाल, बृजेंद्र मिश्रा, संतोष यादव आदि लोग उपस्थित रहे। मिडास लर्निंग स्कूल में रामशरन व फूलचंद्र जायसवाल, विजडम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक घनश्याम जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, स्व. रमा देवी कौशल विद्यालय मोहाना बाजार में जयप्रकाश गुप्ता, गौतम बुद्ध विद्यालय अलीगढ़वा में दिलीप कुमार, बीआरसी बर्डपुर में बीईओ रामशरन मौर्या, सीएचसी बर्डपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुबोध चंद्रा, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर में राम पुकार यादव आदि की उपस्थिति रही। हल्लौर प्रतिनिधि के मुताबिक इमामिया मकतब में झंडा फहराया गया। सेंट थामस, मॉडर्न हायर सेकेंड्री स्कूल में भी ध्वजारोहण किया। परसा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ राम विलास राय, पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक युधिष्ठिर शुक्ल, आइडियल पब्लिक स्कूल गनेशपुर में प्रबंधक अताउल्लाह मदनी, कुबा पब्लिक स्कूल मधवापुर में प्रबंधक शकूर मदनी, सूर्या कन्या इंटर कॉलेज बुढ़नइया सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश मिश्र ने ध्वजारोहण किया। भारत भारी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत में प्रभात-फेरी निकाली गई। बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक छेदीलाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनायक राज शुक्ला, पूर्वांचल बैंक में मैनेजर विमलेश, एसबीआई में शाखा प्रबंधक विवेक द्विवेदी, पुलिस चौकी में इंचार्ज संतोष कुमार दुबे, बीआईसीटी में शाखा निर्देशक आकाश मिश्रा, आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर में अजय गुप्ता, मदरसा फैज मौहम्मदिया में सपा जिला सचिव नईम राइनी ने झंडा फहराया। मन्नीजोत प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय मंगराव में विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वाजारोहण किया। चिल्हिया प्रतिनिधि के मुताबिक सरदार भगत सिंह युवा शक्ति संगठन द्वारा 200 फीट की तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल रहे। यात्रा में भाग लेने वाले 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जवान आलोक सिंह, युवा संगठन अरुणेश विश्वकर्मा, शैलू सिंह, चंद्र प्रकाश गौड़, प्रेम शर्मा, टिंकू गुप्ता, गणेश शुक्ला, केपी सिंह, सूर्य प्रकाश पांडेय, नीतीश मिश्रा, सनी मद्धेशिया की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

इटवा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
इटवा। तहसील कार्यालय पर एसडीएम विकास कश्यप, सीओ पुलिस कार्यालय पर श्रीयश त्रिपाठी, ब्लॉक पर बीडीओ सतीश कुमार पांडेय, खुनियांव ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख मनोज मौर्या, बीआरसी पर बीईओ धीरेन्द्र त्रिपाठी, खुनियांव में बीईओ गोपाल मिश्र, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज, यशोदा देवी कन्या इंटर कॉलेज इटवा व डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में विद्यालय, रईस अहमद इंटर कॉलेज, अलफारुक इन्टर कॉलेज अमौना, सरस्वती शिशु मंदिर चौखड़ा, सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर ऊंचडीह, काग्रेस पार्टी कार्यालय पर हाजी मोहम्मद मुकीम ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित बस्तियों में सफाई अभियान
बांसी। तहसील भवन पर एसडीएम शिवमूर्ति सिंह ने ध्वजारोहण किया। विकास खंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार पांडेय, नगर पालिका परिषद कार्यालय पर चेयरमैन मोहम्मद इदरीश पटवारी, सीओ कार्यालय पर सीओ आरके तिवारी, कोतवाली में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, आयशा गर्ल्स कॉलेज नरकटहा, रतन सेन डिग्री कॉलेज, रतनसेन इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज,मदरसा अनवारूल वलूम अकबरनगर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कोतवाली बांसी भवन, प्रधान डाकघर, भारतीय स्टेट बैंक, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत सभी छोटे-बड़े विद्यालयों पर भी ध्वजारोहण हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने दलित बस्ती राप्ती नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी व ईओ अरविंद कुमार, सभासद फूलचंद भारती, प्रभाषकर राय, धनंजय मिश्रा, राजेश वर्मा, छोटू, गोल्डी की मौजूदगी रही। एक अन्य समाचार के मुुताबिक नगर पालिका में प्लास्टिक का कचरा लेकर आये लोगों को कचरे के बदले में आलू दिया गया। सभासद मो .इरफान सिद्दीकी, बजरंगी वर्मा, कपिल देव, नीलेश निषाद, सालिगराम, शाकिर अली, लक्ष्मण निषाद, अकबर अली, रविशंकर गुप्ता, जमील अहमद, गिरीश पांडेय, गणेश मौर्या, राजकुमार पांडेय, राम चरन, रमेश कुमार, प्रमोद अग्रहरि आदि उपस्थित थे।
गूंजा देशभक्ति का तराना
शोहरतगढ़। तहसील कार्यालय में एसडीएम अनिल कुमार, ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख नीलिमा सिंह, सपा कार्यालय पर सपा नेता विरेंद्र तिवारी, अपना दल एस कार्यालय पर विधायक चौधरी अमर सिंह, थाना शोहरतगढ़ में एसओ राम आशीष यादव, बीआरसी शोहरतगढ़ बीईओ अभिमन्यु, नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायम अध्यक्ष बबिता कसौधन, शिवपति पीजी कॉलेज में प्रचार्य एपीचंद्र, शिवपति इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ नलिनीकांत मणि त्रिपाठी व एसडीएम अनिल कुमार, सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा व नपं बबिता कसौधन, पीपीएस पब्लिक स्कूल में शांति निकेतन इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कृष्णदेव मिश्र व पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, सेंट थॉमस स्कूल में डॉ आरपी सिंह व प्रधानाचार्य डॉ सिमीजी पणिक्कर, आइडीएल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य बृजेश चतुर्वेदी व रवि सिंह, शारदा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अरविंद अग्रहरि व प्रधान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, स्कालर्स स्कूल गनपत नगर गड़ाकुल में प्रबंधक पूनम परसरामका व अनूप परसरामका, सरस्वती स्कूल में प्रधानाचार्य अवधेश श्रीवास्तव व नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने ध्वजारोहण किया। युवाओं के एक जत्थे ने शिवपति स्नाकोत्तर महाविद्यालय गेट के सामने से 101 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। पूर्वांचल विद्यार्थी दल के जिला महामंत्री वकार खान, छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषि वर्मा, उपाध्यक्ष राहुल यादव, प्रधान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, युवा समाजसेवी नवाब खान, प्रधान श्यामसुंदर चौधरी, आजम खान, शुभमशर्मा, अनुराशं, रोहित मद्धेशिया, राहुल पटेल, सूरज कुमार, सिद्धार्थ, सूरज, सौरभ, अभिषेक, अनुराग रावत, अंकित कसौधन, रवि, मुकेश, सत्यम, अरमान अंसारी, आदित्य सिंह, प्रदीप भास्कर, जमील खान आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज में भी मनाया गणतंत्र दिवस
डुमरियागंज। उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम त्रिभुवन व तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मांती शक्तिमणि त्रिपाठी व एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, भनवापुर ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, भाजपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि व अजय पाण्डेय, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष जफर अहमद उर्फ बब्बू व ईओ शिवकुमार, बसपा कार्यालय पर सैय्यदा खातून, कांग्रेस कार्यालय पर सच्चिदानन्द पाण्डेय व बैदौला स्थित कार्यालय पर डॉ. वासिफ उर्फ वस्सू, शाहपुर हिंदू भवन पर विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सपा कार्यालय पर रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव, बीआरसी मरियागंज पर बीईओ श्याम प्रताप सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरियागंज पर डॉ. एमएम अंसारी, श्रीगुरुनानक चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रबंधक मस्तान सिंह भाटिया व परमजीत सिंह भाटिया, बेदौला चैराहा स्थित सरस्वती शिशु एवं लघु माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौरीशंकर त्रिपाठी, अल अशरफ पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक हाशिम अंसारी, पीएचसी भनवापुर पर डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर रोमा सिंह, शाहपुर प्राथमिक विद्यालय पर सभासद गीता सिंह, पैरामाउन्ट एकेडमी में प्रबंधक राजेश चैरसिया, सनराइज कांवेंट स्कूल पर अशोक अग्रहरि व प्रदीप अग्रहरि ने ध्वजारोहण किया। डुमरियागंज में सबसे आकर्षण का केंद्र रहा।

सिद्धार्थ विवि भवन पर लहराया तिरंगा
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु समेत क्षेत्र के समस्त शैक्षणिक, पुलिस थाने एवं एसएसबी बीओपी, बैंक आदि संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दुबे ने ध्वजारोहण किया। गौतम बुद्ध बाल विद्या मंदिर पर गुरु प्रसाद जायसवाल, कपिलवस्तु कोतवाली पर इंस्पेक्टर राधेश्याम राय, कपिलवस्तु संग्रहालय पर केबी शर्मा, जीनियस इंटरनेशनल इस्लामिक स्कूल बिहरा पर अतीकुर्रहमान, इरम नेशनल स्कूल पर मो.आरिफ, मथुरा प्रसाद ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल पर राम औतार चौधरी, चौधरी महावीर प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय हथियहवा पर डॉ. रवि प्रकाश चौधरी, नेशनल पब्लिक स्कूल और तिलकपुर पर नजीर अहमद ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed