{"_id":"699233a91bf0b457c50c9aec","slug":"report-on-social-media-threats-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-153585-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में रिपोर्ट
Mon, 16 Feb 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामफेर यादव की तहरीर पर पुलिस ने धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ग्राम गौरी पाठक निवासी बब्बू पाठक ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। धमकी से जुड़ा ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। सपा नेता ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसएचओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑडियो की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन