फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Remembering the contribution of Guru Gobind Singh

गुरु गोविंद सिंह के योगदान को किया याद

Fri, 05 Jan 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Remembering the contribution of Guru Gobind Singh
बांसी गुरुद्वारे में शुक्रवार को शबद-र्कीतन कर गुरु गोविंद सिंह को याद करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 351वां प्रकाशोत्सव नगर के गुरुद्वारा में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन गाया, अरदास की। इस दौरान आयोजित लंगर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर के अकबर नगर मोहल्ले मे स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में तीन दिनों से चल रहे गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के समापन के बाद शुक्रवार को अरदास, शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। ज्ञानी कुलवंत सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का अवतार कलयुग में हो रहे घोर अत्याचार, चारों तरफ फैल रहे अंधविश्वास को जड़ से उखाड़ फेंकने व प्रभु से दूर जा रहे लोगों को सही रास्ते पर लाने के लिए हुआ था। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि गुरु गोविंद ने धर्म की रक्षा के लिए अपने पुत्रों को कुर्बान कर दिया, लेकिन अधर्म के सामने नहीं झुके। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए संमार्ग पर चलने की अपील की। समारोह को सुधीर पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चमन आरा राईनी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ईश्वरचंद्र दुबे आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

संचालन डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक ने किया। इसके बाद गुरु के लंगर का आयोजन हुआ। इस दौरान सरदार स्वर्ण सिंह, सभासद मो. इरफान, सरदार रवींद्र सिंह लवली, विष्णुकांत पांडेय, रामदेव पांडेय, धीरू यादव, माया राम वर्मा, देवीशरण, प्रमोद अग्रहरि, शकील खान, सरदार गुरमीत सिंह, जगदीश बग्गा, राकेश बग्गा, ज्योति बग्गा, गुलशन बधवा, विनोद श्रीवास्तव, हरीश चंदवानी, गोविंद चंदवानी, अमन दीप सिंह, सरदार करण सिंह, हरजीत सिंह सनी, कमल वधवा, परमजीत कौर, मनजीत कौर, सीमा बग्गा, आरती वधवा, गुरजीत कौर, मनमीत कौर, नमन दीप सिंह, सत्येन्द्र सिंह और सरदार दिलीप सिंह आदि ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed