फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   relief supply provided to 1450 families

चार गांवों के 1450 परिवारों में बांटी राहत किट

Thu, 20 Oct 2022 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
relief supply provided to 1450 families
बिस्कोहर में बाढ़ पीड़ितों में राशन किट का वितरण करते विधायक माता प्रसाद पांडेय। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चार गांवों के 1450 परिवारों में बांटी राहत किट
विज्ञापन

बिस्कोहर। इटवा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इमिलिया, लमुईया बसंतपुर व बड़हरा खास मिर्जापुर गांव के 1450 बाढ़ पीड़ितों को नगर पंचायत बिस्कोहर के बस अड्डा पर सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय व तहसीलदार धर्मवीर भारती ने राहत किट का वितरण किया।
तहसीलदार ने बताया कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। बाढ़ के कारण फसलों की हुई क्षति के आंकलन का कार्य आरंभ हो गया है। बाढ़ प्रभावित गांव इमिलिया व उसके पुरवा में रहने वाले 578, लमुईया में 422, बसंतपुर में 350 और बड़हरा खास मिर्जापुर में 100 परिवारों में राहत किट का वितरण किया गया। इस दौरान लेखपाल अवधेश प्रताप, सच्चिदानंद मिश्र, इंद्रपाल सिंह, नवीन चौधरी, पवन कुमार, प्रमोद कुमार टंडन, विवेक पटेल, प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह, राम सुमिरन यादव, विजय प्रताप मौर्या मौजूद थे।
विज्ञापन

राहत किट में सामग्री
10 किलो चावल, दो किलो आटा, दो-दो किलो भूना चना व अरहर दाल, नमक, हल्दी, धनिया, मिर्चा, मोमबत्ती, माचिस, बिस्कुट, रिफाइन तेल, साबुन, गुड़ के अलावा 10 किलो आलू और लाई के पैकेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में 62 गांव संपर्क विहीन
इटवा तहसील क्षेत्र में 62 गांव पानी से घिरे हैं। तहसीलदार धर्मवीर भारती ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को बचाने एवं उनको राहत देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 43 नाव और 10 स्टीमर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में चल रहे हैं। मंगलवार से राहत किट वितरण शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed