{"_id":"6967e147af67d1fb690e8c27","slug":"relief-electricity-without-interfering-with-oxygen-supply-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151698-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : ऑक्सीजन की सप्लाई में बाधा नहीं बनेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : ऑक्सीजन की सप्लाई में बाधा नहीं बनेगी बिजली
Thu, 15 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के परिसर में ऑक्सीजन एलएमओ प्लांट का संचालित किया गया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे ऑक्सीजन की सप्लाई बिना किसी रुकावट के होगी। बिजली कटने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। कॉलेज परिसर में स्थापित लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट को सफलतापूर्वक बुधवार को संचालित किया गया। प्लांट के चालू हो जाने से मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन मिलती रहेगी।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट से हर बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई होती थी, लेकिन बिजली कटने के बाद सप्लाई ठप हो जाती थी। इसके बाद सिलिंडर की मदद से मरीजों को ऑक्सीजन दी जाती थी, लेकिन इससे काफी अफरातफरी मची रहती थी। इससे बचने के लिए लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट की मांग काफी दिनों से हो रही थी।
बुधवार को शासन की ओर से आवंटित अधिकृत एजेंसी के टैंकर के माध्यम से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करते हुए लगभग 20,000 लीटर एलएमओ (तरल चिकित्सा ऑक्सीजन) की रिफिलिंग की गई। इससे चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों, आईसीयू, इमरजेंसी एवं ऑपरेशन थियेटर में ऑक्सीजन सप्लाई की निरंतरता बनी रहेगी। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट ऑपरेटर को संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि यह एलएमओ प्लांट बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी निरंतर संचालित होती रहेगी। इससे पहले बिजली की आपूर्ति ठप होने पर ऑक्सीजन की सप्लाई भी बंद हो जाती थी, इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्राचार्य ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा, जीवन रक्षक सुविधाओं की उपलब्धता एवं बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करना महाविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर डॉक्टर हसमत, नोडल ऑक्सीजन डॉ. संजय, वरिष्ठ सहायक अरविंद सिंह, नर्सिंग ऑफिसर श्रीश श्रीवास्तव, ऑक्सीजन प्लांट ऑपरेटर अवनीश, प्रदीप मिश्र,आदर्श, शैलेंद्र पासवान, अजय त्रिपाठी, बालकृष्ण शुक्ला, अब्दुल मन्नान, गंगा सागर, अरुण चौधरी, इरफान मैसर्स आईनॉक्स के इंजीनियर आदि उपस्थित रहे।