फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Recognition of 19 madrassas may be canceled

Siddharthnagar News: निरस्त हो सकती है 19 मदरसों की मान्यता

Tue, 25 Jul 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Recognition of 19 madrassas may be canceled
प्रबंधक की लापरवाही से 19 मदरसा के बच्चों का डाटा नहीं है ऑनलाइन
विज्ञापन

- दो दिन के अंदर कार्य पूर्ण न होने पर मान्यता निरस्त की दी गई चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के 19 मदरसों की मान्यता पर तलवार लटक गई है। इन मदरसों यू-डायस पोर्टल पर सभी बच्चों का डाटा फीड नहीं किया गया है। इनमें कई मदरसे भारत नेपाल बॉर्डर पर हैं।
प्रबन्धक / प्रधानाचार्य की लापरवाही के कारण अभी तक कई मदरसा के छात्रों का डाटा ऑनलाइन फीड नहीं हो पाया है। इसके लिए संबंधित मदरसा के प्रबंधकों को दो दिन के अंदर डाटा फीड करने का समय दिया गया है। समय से डाटा फीड न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने यू डायस पोर्टल पर 470 मदरसे हैं,जिनमें 19 मदरसों ने यू डायस पोर्ट पर ऑनलाइन डाटा अपलोड नहीं किया है। उन मदरसों की मान्यता निरस्त करने का नोटिस जारी किया गया है। यदि इन्होंने दो दिन में ऑनलाइन डाटा फीड नहीं किया तो रजिस्ट्रार, उप्र मदरसा शिक्षा परिषद को पत्र भेजकर मान्यता निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इस मदरसे के छात्रों का डाटा फीडिंग का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। उन्होंने सभी छात्र / छात्राओं का स्टूडेण्ट प्रोफाइल की डाटा इन्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत दो दिवस के अन्दर पूर्ण न होने पर मदरसे की मान्यता निरस्त के लिए कार्यवाही की जायेगी तथा यू-डायस कोड को बन्द कर दिया जाएगा।


प्रबन्धक / प्रधानाचार्य असुमा गर्ल्स कॉलेज बगाही बढ़नी, जामियाअतुस अलिहत वादरी सदाफ बढ़नी, मदरसा राजिया मुस्तफा इस्लामिक बढ़नी, मदरसा दारुल उलूम सुभानिया बौना जोत, भनवापुर, मदरसा नईमुल मैड्रिड, भनवापुर, हुमैरा इंडियन कॉन्वेंट स्कूल कोनकटी, डुमरियागंज, मदरसा हाजी अदालत बरसाती मेमोरियल स्कूल सफी नगर डुमरियागंज, मदरसा अनवारुल उलूम एजुकेशनल एससीओ, डुमरियागंज, मदरसा अरबिया अहले सुन्नत गौसिया गरीब नवाज बनगवा डबरा, जोगिया, दारुल उलूम अहले सुन्नत फजुल उलूम, खुनियांव, ख्वाजा गरीब नवाज एजुकेशन पब्लिक स्कूल, खुनियांव, डॉ. अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल करमहिया, मिठवल, दारूल उलूम अहले सिन्नत शोहरतगढ़, दारूल उलूम अहले सुन्नत नुरूुल लतीफ शोहरतगढ़, जियाउल उलूम अल सफीकाजी बगुलहवा शोहतरगढ़, मदरसा अरबिया अहले सुन्नत गौसुल उलूम, शोहरतगढ़, मदरसा बेगम हसीना इस्लामिया पब्लिक स्कूल वार्ड नंबर नौ आर्यनगर, शोहरतगढ़, मदरसा समसुल उलूम अस्सल्फिया फतूमुतजोहरा निसवा गर्ल्स कॉलेज रमवापुर खास, शोहरतगढ़ एवं मदरसा स्व मोहम्मद खलील एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी सरदार पटेल नगर उसका राजा को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed