{"_id":"58caccab4f1c1b992132a024","slug":"reach-out-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों तक पहुंचें शासन की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों तक पहुंचें शासन की योजनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कृषि निदेशक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शासन की योजनाओं के लागू करने की समीक्षा बैठक गुरुवार को कृषि भवन सभागार में की गई। प्राथमिकता के आधार पर चार योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करने का निर्देश दिया गया। किसानों तक योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।
उपनिदेशक कृषि डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना में किसानों का पंजीकरण कराना है। जिले को मिले लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत किसानों को पंजीकृत किया जा चुका है। अभियान चलाकर शेष किसानों को बीमा का लाभ दिया जाए। किसानों को मिलने वाली प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत खेतों तक पानी पहुंचाना है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क किया जाए। मृदा परीक्षण कराने के लिए शासन से आए निर्देशों का पालन किया जाए। किसानों के खत की मिट्टी की जांच कराने के बाद उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराई जानी है।
किसानों को खेती के समय धन की कमी न आए, इसलिए बैंकों से संपर्क कर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलवाया जाए। जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं को लागू किया जाना है। ब्लॉकों में तैनात एडीओ कृषि को निर्देशित किया जा चुका है कि संबंधित विभागों से संपर्क करने के बाद लागू कराना है। इस दौरान एडीओ कृषि वीरेंद्र सिंह, बीसी पांडेय, राजेंद्र सिंह, रविंद्र पांडेय, इजराइल अंसारी, रंगीलाल गुप्ता, राजीव सिंह और अरुण दुबे आदि मौजूद रहे।