फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rapti's water level recedes; villagers heave a sigh of relief.

Siddharthnagar News: राप्ती का जलस्तर घटा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Mon, 05 Oct 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rapti's water level recedes; villagers heave a sigh of relief.
जोगिया क्षेत्र के लखनापार में भरा हुआ बाढ़ का पानी। संवाद
भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र से होकर बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर रविवार को घटने लगा। इससे नदी के तटीय क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, क्षेत्र के दर्जनों गांवों के संपर्क मार्गों पर अब भी डेढ़ से दो फीट तक पानी बह रहा है। शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर भी एक से दो फीट पानी होने से आवागमन प्रभावित है। बाढ़ का पानी खेतों में जमा होने से धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

वीरपुर एहतमाली, वीरपुर कोहल, पेंड़रिया जीत, बढ़या, बिलरिया, भरवठिया, पिकौरा, तेनुई, बुढ़िया टायर, डुमरिया, तेतरी, चंदनजोत, जुड़वनियां, नेहतुआ, पेंडारी मुस्तहकम, धनोहरा और मछिया समेत कई गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी बह रहा है। कई परिषदीय विद्यालयों में भी बाढ़ का पानी भरने से शिक्षण कार्य प्रभावित है। भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में दो दिन पहले बाढ़ का पानी भर गया था। जीवनरक्षक दवाओं और जरूरी उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें प्रथम तल पर पहुंचाया गया था। मरीजों की सुविधा के लिए आपातकालीन सेवाएं पीएचसी भनवापुर से संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन

रविवार को सीएचसी के ग्राउंड फ्लोर से पानी हटने के बाद अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने सफाई कराई। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में अभी करीब दो फीट पानी भरा है। परिसर से पानी पूरी तरह हटने के बाद मंगलवार से सीएचसी में उपचार सेवाएं बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed