फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rapti water level stop

राप्ती नदी हुई स्थिर, पांच नदियां हटने लगी पीछे

Fri, 03 Sep 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
rapti water level stop
मन्नीजोत क्षेत्र के बुढ़ियाटायर गांव में बलराम तिवारी के घर में भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राप्ती नदी हुई स्थिर, पांच नदियां हटने लगी पीछे
विज्ञापन

- बाढ़ प्रभावित हुए 470 गांव, 181 गांव हैं संपर्क विहीन
- नदियों का जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को 17वें दिन राप्ती नदी स्थिर हुई, जबकि अन्य पांच नदियों का जलस्तर कम होने से लोगों को तसल्ली मिली। प्रमुख नदी बूढ़ी राप्ती एक दिन पहले बृहस्पतिवार को ही घटने लगी थी। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या 470 हो गई है, जबकि 181 गांव संपर्क विहीन हो गए हैं। लगातार बाढ़ के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है।
जिले में शुक्रवार को बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, घोघी, तेलार, जमुआर का जलस्तर कम हुआ है। इस कारण बाढ़ के पानी से बाधित कुछ मार्गों पर पानी कम होने से राहत मिली। जिले में संपर्क विहीन 181 गांवों में 145 नाव व 16 मोटर बोट लगाई गई है, जबकि ग्राम पंचायतों की भी कुछ नाव उपयोग में लाई जा रही है। एडीएम सीताराम गुप्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जहां भी आवश्यकता है, वहां नाव, राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड तोड़कर स्थिर हुई राप्ती नदी
राप्ती नदी का जलस्तर अपने पिछले सभी रिकार्ड को तोड़कर स्थिर हो गई है। अभी तक राप्ती नदी का उच्चतम जलस्तर 85.88 मीटर तक ही रहा। शुक्रवार की सुबह इसका जलस्तर 85.95 मीटर तक पहुंचकर स्थिर हो गया। वहीं बूढ़ी राप्ती नदी घटने के बावजूद खतरे के निशान 85.650 से ऊपर बनी हुई है, वर्तमान में इसका जलस्तर 87.320 मीटर है। कूड़ा नदी और जमुआर भी खतरे के निशान से उपर बनी हुई है, वहीं घोघी, बानगंगा, तेलार खतरे के निशान से नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह हुई बारिश
बाढ़ के दौरान शुक्रवार की सुबह बारिश के कारण लोग चिंतित हो गए थे। आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना के अनुसार शुक्रवार को 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed