{"_id":"5f00791d8ebc3e431f7fff97","slug":"rapti-rever-in-pathra-siddharthnagar-news-gkp3569070134","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी में युवक ने लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी में युवक ने लगाई छलांग, लापता
विज्ञापन
राप्ती में युवक ने लगाई छलांग, लापता
पथरा पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पथरा। थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी एक युवक ने शनिवार रात किसी समय राप्ती नदी के तिघरा घाट स्थित पुल से छलांग लगा दी। सुबह लोगों को पुल के पास उसका मोबाइल फोन, कपड़े और सुसाइड नोट पड़े मिले तो मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में नदी खंगालती रही मगर देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला।
क्षेत्र के बनकटा निवासी प्रेमनरायन (22) पुत्र हरीराम शुक्रवार की रात अपने घर से खाना खाकर गांव के बाहर स्थित घर पर सोने के लिए गया था। शनिवार को भोर में तिघरा पुल से गुजरते समय कुछ लोगों ने पुल पर एक जगह डायरी, मोबाइल, कपड़े पड़े हुए देेखे। मोबाइल के कवर पर हरिराम और पता बनकटा गांव लिखा था। मोबाइल कवर पर ही नदी में कूदकर आत्महत्या कर लेने की बात भी लिखी थी। लोगों ने इस बात की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सामान की पहचान कर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। थानाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। लगभग 12 बजे मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बांसी गौरव कुमार के साथ एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर गोपी गुप्ता टीम के साथ पहुंचकर लापता युवक की खोजबीन में जुट गए। देर शाम खोजबीन जारी रहा।