फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rapist arrested

Siddharthnagar News: छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2023 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
rapist arrested
सदर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के पकड़ी के पास से गिरफ्तार किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कक्षा 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को सदर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के पकड़ी के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी उसका क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है। गांव का ही एक युवक झांसे में लेकर उससे दुष्कर्म करता रहा। मामले की जानकारी जब दोनों परिवारों को हुई तो लोकलाज के कारण समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया था। लेकिन आरोपी मान नहीं रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद फिर उसने बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार लड़की की तबीयत खराब चल रही है। वह मानसिक रूप से भी परेशान हो गई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी में टीम लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पकड़ी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed