फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rape accused found dead in police custody

Siddharthnagar News: पुलिस हिरासत में मृत मिला दुष्कर्म का आरोपी

Tue, 29 Oct 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rape accused found dead in police custody
कपिलवस्तु। दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल रेवन पचभैया मगर सोमवार सुबह घोराही स्थित वार्ड पुलिस कार्यालय में मृत अवस्था में मिला है। वह दांग के राप्ती गाऊ पालिका वार्ड नंबर एक भालुवांग में 29 नवंबर ज्वालामई गण में तैनात था।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रमुख अर्जुन तिमिलसिना ने बताया कि प्यूठान के वड़डाडा निवासी मगर को शौचालय में अपने ही टीशर्ट के फंदा से लटका हुआ पाया गया।
उन्होंने बताया कि जवान को आठ साल और 14 साल के दो नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सशस्त्र पुलिस के केंद्रीय सहायक प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने बताया कि सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल रेवन पचभैया और सहायक कांस्टेबल भरत रोका को गिरफ्तार कर जांच के लिए पुलिस कार्यालय दांग को सौंप दिया था। पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि एक दिन शाम को ज्वालामाई गण के पास पिंग खेलने गई दो किशोरियों के साथ अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म किया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने भालूबांग बाजार बंद कर दिया और ज्वाला माई गण का भी घेराव करने पहुंच गए। उसके दूसरे दिन, सशस्त्र पुलिस ने घटना की जांच के बाद दुष्कर्म व उत्पीड़न के संदेह में दो जवानों को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया था। संवादड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed