{"_id":"60410e478ebc3e5926537a0a","slug":"rape-accused-arrested-siddharthnagar-news-gkp387091054","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
त्रिलोकपुर पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को त्रिलोकपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिस्कोहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि आरोपी दिलदार निवासी बस्ती बरगदवा थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र के बिस्कोहर में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसआई रमाकांत सरोज ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।