{"_id":"5d4b18148ebc3e6cb20d1187","slug":"rape-accused-arrest-siddharthnagar-news-gkp3168131168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
जोगिया पुलिस ने नादेपार गांव में जाने वाली नहर के पास से पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को जोगिया पुलिस ने बुधवार की सुबह नादेपार जाने वाली नहर के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी भागने की फिराक में था।
एसओ जोगिया रामदरश आर्य ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दो अगस्त को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव का ही एक 28 जुलाई को उसकी छह वर्षीय बच्ची को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद उसने साथ में हुई घटना के बाद में जानकारी दी। आरोपी ने उसे मारने-पीटने की भी धमकी दी थी। मिली तहरीर के आधार पर आरोपी शमशाद उर्फ मोल्हे के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे नादेपार जाने वाली नहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।