{"_id":"654bf626919d25496e07882e","slug":"ramlila-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7965-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंगद-रावण संवाद देख रोमांचित हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंगद-रावण संवाद देख रोमांचित हुए श्रद्धालु
Thu, 09 Nov 2023 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बढ़नी चाफा में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा में आदर्श राम लीला समिति ने श्रीराम और समुद्र के संवाद के मंचन किया।
मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम सेना के साथ समुद्र के तट पर पहुंच कर समुद्र से उस पार जाने के लिए मार्ग मांगते हैं। काफी अनुनय-विनय के बाद भी जब समुद्र ने कोई जवाब नहीं दिया तो क्रोधित राम ने समुद्र को अग्नि बाण से सुखाने की धमकी दी। इससे घबरा कर समुद्र ने प्रभु राम से क्षमा मांगते हुए समुद्र को पार करने का उपाय सुझाया।
इसके बाद भगवान राम के कहने पर अंगद रावण से मिलकर उसे बिना युद्ध के ही सीता माता को सम्मान सहित प्रभु राम के पास पहुंचाने की सलाह देते हैं। अंगद कहते हैं कि प्रभु काफी दयालु हैं। गलतियों को क्षमा कर देंगे। यह सुनकर रावण अट्टहास करते हुए कहता है कि रावण किसी की दया का मोहताज नहीं है। अंगद व रावण के बीच हुए वाद-विवाद का दर्शकों ने आनंद उठाया।
इस दौरान विद्या सागर गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, ऋषि गुप्ता, कपिल देव, दीपक जायसवाल, रवि गुप्ता, विकास चौहान, संजय कुमार गुप्ता, कपिल देव, राम तेज कसौधन, जय प्रकाश मौर्य, राज कुमार गुप्ता, तिलक राम कसौधन, प्रमोद कुमार, दशरथ गुप्ता उपस्थित थे।