फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ramjeet and Kajal champion in race

बालक में रामजीत और बालिका में काजल दौड़ में रही चैंपियन

Sat, 11 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
ramjeet and Kajal champion in  race
रामजीत और काजल दौड़ स्पर्धा में चैंपियन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में आयोजित 29 वें जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा समारोह का विधिवत समापन किया गया। शनिवार को विभिन्न वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय खैरहनिया बढ़नी के रामजीत 50, 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन रहे। वहीं, बालिका वर्ग में उसका के परसा की काजल ने 50 मीटर में प्रथम, सौ, दो सौ मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान अर्जित कर कामयाबी हासिल की।
खेल समारोह में मेजबान तहसील नौगढ़ 243 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहा। डुमरियागंज तहसील 194 अंक के दूसरे स्थान पर रहा जबकि 161 अंक के साथ इटवा तहसील तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा 78 अंकों के साथ बांसी चौथे और शोहरतगढ़ मामूली अंतर में 75 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। इसी तरह जूनियर स्तर के बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बूड़ा बर्डपुर के सोमई ने सौ, दो सौ मीटर दौड़ व लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बना। जूनियर बालिका वर्ग में सौ, दो सौ मीटर दौड़ व ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल के इटवा की सुनैना चैंपियन बनीं। योगा प्राथमिक स्तर में डुमरियागंज की टीम अव्वल रहीं, नौगढ़ उपविजेता बनी। कबड्डी में जोगिया की टीम ने डुमरियागंज की टीम को 10-8 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

खो-खो में डुमरियागंज की टीम ने इटवा को 5-3 के अंतर से हराया।
समूहगान व एकांकी में इटवा की टीम अव्वल
शुक्रवार को रात्रि कालीन समूह गान व एकांकी स्पर्धा में इटवा की टीम अव्वल रहीं। अंत्याक्षरी में नौगढ़ की टीम ने डुमरियागंज की टीम को मात दी। समापन अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल बहुत आवश्यक है। सभी बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया होगा लेकिन जीत सबको नही मिलती है। हार हमें आगे बढ़ने की सीख देती है। सभी विजेता की शुभकामनाएं की वह मंडल फिर प्रदेश में जिले का नाम रोशन करे। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक बीईओ सीबी पांडेय रहे। इस दौरान राधेरमण त्रिपाठी, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर मिश्र, आदित्य शुक्ला, अभय सिंह, रेनुमणि, शिवपाल सिंह, देवेंद्र यादव, अतुल मिश्रा, हरिशंकर सिंह, कृपाशंकर पांडेय समेत बीईओ एसपी सिंह, अनिल मिश्र, विजय आंनद, रमेश मौर्य, महेंद्र कुमार, ओपी मिश्र, शिव कुमार, धीरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे निर्णायक
रूपेश सिंह, रामशंकर पांडेय, दुर्गेश मिश्रा, राजकुमार यादव, माहेश्वरी पाठक, अतुल वर्मा, सत्यप्रकाश, आशीष सिंह, इंद्रमणि त्रिपाठी, शैलेंद्र राय, मसूद अख्तर, कैलाश त्रिपाठी, मुस्तन शेरुल्लाह, बालजीत कुमार, रितेश यादव उमाकांत गुप्ता, रामबेलास यादव, राजेंद्र प्रसाद निर्णायक की भूमिका में रहे।

इन्होंने किया संचालन
कार्यक्रम का संचालन और लेखन समिति क्रीड़ा समारोह में आशुतोष सिंह, नियाज कपिलवस्तवी, धनंजय मिश्रा, गुलाम हुसैन रिजवी, जीशान खलील, महेश प्रसाद ने संचालन और लेखन की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम मे भनवापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंगराव की बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed