{"_id":"6350431d22aec350fd21fa45","slug":"ramakant-gyan-and-priyanka-winner-in-competition-siddharthnagar-news-gkp454657841","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में रमाकांत, ज्ञान चंद्र और प्रियंका ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में रमाकांत, ज्ञान चंद्र और प्रियंका ने बाजी मारी
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में छत्रपति शिवा जी स्मारक इंटर कॉलेज मुड़िला खुर्द की छात्रा को प्रम?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रतियोगिता में रमाकांत, ज्ञान चंद्र और प्रियंका ने बाजी मारी
सिद्धार्थनगर। छत्रपति शिवाजी स्मारक इंटर कॉलेज मुड़िला खुर्द में बुधवार को फसल अवशेष प्रबंधन पर निबंध, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसके जरिए छात्र-छात्राओं ने जागरूक किया गया। निबंध में रमाकांत, प्रश्नोत्तरी में ज्ञान चंद्र और पेंटिंग में प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिकों ने इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं को फसल अवशेष के प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। छात्रों से अपने-अपने गांव में फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने और अवशेष को खेत में ही दबाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
निबंध प्रतियोगिता में रमाकांत विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान, सुमन दुबे द्वितीय एवं प्रतीक्षा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में ज्ञान चंद्र प्रथम, शिव प्रसाद द्वितीय एवं राज कुमार विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में प्रियंका प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय एवं शहजाद को तृतीय स्थान मिला। विद्यालय के प्रबंधक रामचेत चौधरी, केन्द्र के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह, डॉ. एसके मिश्रा एवं मृदा विशेषज्ञ प्रवेश कुमार एवं विद्यालय प्रबंध नें सभी विजेताओं को सील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान दीप नारायण, विजय यादव, सर्वेश कुमार उपस्थित थे।