फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ram was seated in the temple in the early morning, chants were made, firecrackers were burst.

Siddharthnagar News: सुबह मुर्हूत में मंदिर में विराजे राम, लगे जयघोष, छूटे पटाखे

Tue, 23 Jan 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Ram was seated in the temple in the early morning, chants were made, firecrackers were burst.
सिद्धार्थनगर। अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर में उत्सव का माहौल रहा। सुबह मुर्हूत 12:29 पर घड़ी की सूई पहुंची की उत्साह कई गुना बढ़ गया। मंदिर में प्रभु राम के विराजमान होते हुए नगर के कई स्थानों पर पटाखे छूटने लगे। प्रभु श्रीराम के जयघोष से नगर गूंज उठा। कई डीजे पर लोग थिरके तो कहीं माइक से प्रभु की जय-जयकार करने लगे। दो स्थानों पर निकली शोभायात्रा से माहौल और भक्तिमय हो गया। राहगीर भी जय-जयकार करते हुए नजर आए। नगर में 29 मंदिर और अन्य स्थानों पर सुंदरकांड और श्रीरामचरित मानस पाठ हुआ। साथ ही 27 स्थानों पर प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


रामउत्सव के अवसर पर सिंहेश्वरी मंदिर परिसर से सुबह 11:30 बजे शोभा यात्रा निकली। रथ प्रभु श्रीराम के वेश में बाल कलाकार बैठे हुए थे। सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव सहित सभासद और नेता के साथ ही 500 से अधिक लोग रामधुन में मग्र होकर नाचते हुए आगे बढ़े रहे थे। शोभा यात्रा मंदिर से रेलवे क्राॅसिंग पार करते हुए आजाद नगर मोहल्ले तक पहुंची। मंदिर के सामने लगे एलईडी स्क्रीन पर लोग अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा देख रहे थे। बर्डपुर रोड पर सिद्धार्थ तिराहा के पास तीन स्थानों पर प्रसाद वितरण और भंडारा चल रहा था। हनुमानगढ़ी मंदिर, बेलहिया दुर्गा मंदिर सहित नगर के कुल 27 स्थानों भंडारा और प्रसाद वितरण कार्य हुआ। इसके साथ ही छोटे बड़े सभी 29 मंदिरों में सुंदरकांड और रामचरित मानस पाठ का हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed