फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rajiv Gandhi was the father of the information revolution

सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी

Sat, 21 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 21 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the father of the information revolution
डुमरियागंज में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिला कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति की नींव रखी। देश को उनका नेतृत्व लंबे समय तक मिलता तो विश्व पटल पर भारत की पहचान अलग होती। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, कैलाश पंक्षी, राजेश सिंह, रंजना मिश्रा, किरण शुक्ला, राधेश्याम पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, अकबाल अहमद, महेश कन्नौजिया, अनिल सिंह अन्नू, रमेश चंद्र, मकबूल अहमद, राजाराम लोधी, कौशल त्रिपाठी, सुशील श्रीवास्तव, भानदत्त शुक्ला, कन्हैया, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रमोद उपाध्याय ने किया। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति) के कैंप कार्यालय पर पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि राजीव गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जो देश को तरक्की की राह पर ले गए। उनके शासनकाल में संचार क्रांति, पंचायती राज, नारी सशक्तिकरण, सूचना व प्रौद्योगिक क्रांति जैसी तमाम योजनाए चलाई गई थी। इस दौरान डॉ. सुनीता सिंह, वीपी सिंह, यशवंत पासवान, रामअवध प्रसाद, मुन्नू चौहान, संदीप, धीरज, अमित, रामनिवास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि शनिवार को नगर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा व स्व.गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि 21वीं सदी उज्जवल भविष्य का सपना स्वर्गीय राजीव गांधी का था। आधुनिक तकनीक संपन्न विकसित भारत बनाने में इनके योगदान व कुर्बानी को देशवासी कभी भूल नहीं पाएंगें। राजीव जी का कहना था कि लोकतंत्र में राष्ट्र निर्माण धीरज, दृढ़ता और समाधान की भावना से होता है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कांती पांडेय, बब्लू दूबे, रामनेवास पांडेय, सुरेंद्र शुक्ला, रामउजागिर मौर्य, पुरुषोत्तम पांडेय, फरहान अहमद, अंबिका पांडेय, बजरंग श्रीवास्तव, अब्दुर्रहमान, तौकीर, कलीम फारूकी, तीरथ यादव, सुभाष गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed