{"_id":"5bccc2eebdec226997413075","slug":"raj-babbar-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाम नबी व राज बब्बर के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाम नबी व राज बब्बर के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कांग्रेसी
siddharthnagar
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नवी आजाद व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर 27 अक्तूबर को जिले में आएंगे। जहां वह मुख्यालय पर आयोजित जनपदीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। सूबे के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बैठक में तैयारियों की समीक्षा की।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवगत कराया गया कि 27 को जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर शामिल होंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी व प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व प्रांतीय उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ला ने तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन सफल होने का आश्वासन भी दिया। बैठक में पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम समेत शरद सिंह उर्फ बबलू, सच्चिदानंद पांडेय, अब्दुल सलाम खां, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अतहर अलीम, प्रदीप ठकुराई, किरन शुक्ला, मौलाना हमीदुल्लाह, कन्हैया पांडेय, काजी सुहेल, राधेश्याम पांडेय, अनिल सिंह अन्नू, बीएन त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सौरभ सिंह श्रीनेत, देवेन्द्रनाथ त्रिपाठी, कैलाश पंछी, मंगेश दुबे, कैलाश नाथ वाजपेई, रंजना मिश्रा, अकरम अली, मसहूर अली और इनामुरर्हमान आदि की उपस्थिति रही।