फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rain will continue, there will be no respite from humidity

Siddharthnagar News: जारी रहेगा बारिश, उमस से नहीं मिलेगी राहत

Mon, 16 Jun 2025 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rain will continue, there will be no respite from humidity
शहर में सुबह का सुहाना मौसम। संवाद
-सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पिछले दिनों से बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है। वहीं रह-रहकर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिल रही है, लेकिन तापमान बरकरार होने से लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है। इससे लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश होगी, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
रविवार रात से बादलों की आवाजाही रही। वहीं मध्य रात्रि के बाद से बूंदाबांदी होना शुरू हो गई। सोमवार की भोर से ही बारिश होना शुरू हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, जिससे सुबह लोगों को ऑफिस आने के साथ अन्य कार्य करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। करीब 11:00 बजे के बाद बारिश बंद हाेने से व सूर्य निकलने से लोगों को घरों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद उमस बढ़ने से लोगों को पंखा कूलर भी राहत नहीं दे पा रह थे, जिससे लोग पेड़ की छांव तलाशते रहे।
विज्ञापन

सुबह शाम हाे रही गर्मी से हर कोई परेशान है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनाें में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान बरकरार होने से उमस से राहत नहीं मिलेगी, जिससे लोगों को घरों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed