फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Railway stopped the work of drain construction

Siddharthnagar News: रेलवे ने रोकवाया नाली निर्माण का कार्य

Sun, 26 Feb 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Railway stopped the work of drain construction
 उसका नगर पंचायत के सुबाष नगर वार्ड के लोगों की शिकायत पर पहुंचा रेल प्रशासन।
उसका बाजार। नगर पंचायत के सुबाष नगर वार्ड में पन्ना लाल यादव के मकान से रामचरन यादव के मकान के सामने नाली निर्माण का रविवार को लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। रेलवे के कार्य निरीक्षक मुकेश कुमार आरपीएफ जवान के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे से अनापत्ति प्रमाणपत्र न लेने का हवाला देते हुए उसे रोक दिया है।
विज्ञापन

उसका नगर पंचायत के सुबाष नगर वार्ड निवासी संतोष कुमार मिश्र, अभिषेक, आशीष, अरुण मिश्र आदि का आरोप है कि यह नाली के निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। सड़क की पटरी के बीच में निर्माण हो रहा है। इससे वाहनों व राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होगी। नाली निर्माण में लेआउट प्लान, क्रास सेक्शन व इस्टीमेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। साथ ही निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। नाली को लोगों के मकान व फड़ से सटाकर नहीं, बल्कि कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आवागमन वाले सड़क की तरफ बनाया जा रहा है। इस नाली के निर्माण से आवागमन में समस्या होगी व सब्जी मंडी में जल जमाव होगा। इस संबंध में ईओ विंध्याचल ने बताया कि नाली निर्माण का टेंडर उनके कार्यकाल से पहले हो चुका था। मामला संज्ञान में है, जांचकर नियमत: नाली निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed