फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Radheraman became president, Anil became general secretary

कर्मचारी, शिक्षक एवं पेंशनर्स अधिकार मंच का गठन

Thu, 18 Mar 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Radheraman became president, Anil became general secretary
राधेरमण अध्यक्ष, अनिल महासचिव बने
विज्ञापन

कर्मचारी, शिक्षक एवं पेंशनर्स अधिकार मंच का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की सफलता के लिए जिले में भी कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच का गठन किया गया। सर्वसम्मत से राधेरमण त्रिपाठी अध्यक्ष चुने गए।

विकास भवन के सभागार में बृहस्पतिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच जिला इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मत से चुनी गई कार्यकारिणी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी को अध्यक्ष चुना गया। जबकि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह को महासचिव बनाया गया। संरक्षक के रूप में भूपेश शुक्ल, श्रीपति मौर्या भूमिका निभाएंगे। अरुण प्रजापति, योगेंद्र पांडेय, अवधेश यादव, संतोष त्रिपाठी, लालजी गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुजीत जायसवाल, आशुतोष मिश्र, वीरेंद्रनाथ त्रिपाठी को सचिव का दायित्व सौंपा गया। कमलेश यादव, कलीमुन्नफर, विजय पासवान, विनय श्रीवास्तव, रवींद्र जाटव संगठन मंत्री और महेश्वर पांडेय और नागेंद्र राव मीडिया प्रभारी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed